सोनीपत के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस को लेकर ताना कसा कि 4 अक्टूबर के बाद दिखाएंगे फिल्म अभी तो बस का ट्रेलर है | नायब सिंह सैनी ने ताना कसा - SARKARI NEWS

You can see any News, Any Schemes on our site in our world.

Breaking

सोनीपत के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस को लेकर ताना कसा कि 4 अक्टूबर के बाद दिखाएंगे फिल्म अभी तो बस का ट्रेलर है | नायब सिंह सैनी ने ताना कसा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सोनीपत में कई बड़े कार्यक्रमों में भाग भी लिया,हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा पूरी तरह इरादों के पक्के है मुख्यमंत्री पाली शाम 4 बजे गोहाना में होने वाली जन आशीर्वाद की जो रैली होने वाली है उसमें भी अपना प्रदर्शन दिखाएंगे।

रविवार को सोनीपत के गांव सनपेड़ा में हरियाणा के मुख्यमंत्री सिंह सैनी ने समाज द्वारा आयोजित की गई हरियाणा रैली में भी अपना पूरा योगदान निभाया। रेली में मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि अभी तो हम सिर्फ ट्रेलर दिखा रहे हैं पूरी फिल्म 4 अक्टूबर के बाद दिखाएंगे, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गैस सिलेंडर 500 रुपये में चाहिए तो उन्हें बीपीएल कार्ड बनवाना पड़ेगा। सैनी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस को दिखाएगी जरूर कि असलियत में सरकार कैसे चलती है

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने देख लिया कि BJP समाज के बेटे ने क्या काम किया है। उन्होंने योगी समाज के लोगों की आजादी के संघर्ष में दी गई कुर्बानियों को याद किया और कहा कि योगी समाज OBC समाज का ही एक हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा OBC समाज का शोषण किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समाज को अधिकार दिए । सैनी ने यह भी कहा कि OBC बिल को संसद में लाने पर सबसे पहले कांग्रेस ने ही विरोध किया था।